Hindi Bhasha और हिंदी भाषा की विशेषताएँ


Hindi Bhasha और हिंदी भाषा की विशेषताएँ, HINDI MEANING , exam sahayta

भारत में लाखों लोग हिंदी भाषा बोलते हैं यह देश के करोड़ों लोगों की मातृभाषा हैं | हिंदी भाषा (Hindi bhasha)का जन्म अपभ्रंश से हुआ है, जिसकी जननी प्रकृत है, जोवभाषा संस्कृत से आई है | तथा हिंदी शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के ‘सिन्ध’ शब्द से  मानी जाती है | हिंदी विश्व में सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। हिंदी भारत के अलावा नेपाल, गुयाना, त्रिनिडाड और टोबैगो, सूरीनाम, फिजी और मॉरीशस आदि देशों में भी बोली जाती है। हिंदी और नेपाली एक ही लिपि में लिखी जाती हैं – “देवनागरी”। हिंदी भाषा उच्चारण पर आधारित है इसका अर्थ है कि यह जैसे बोली जाती है, वैसे ही लिखी जाती है |


गूगल के अनुसार अब इंटरनेट पर भी हिंदी का बहुत उपयोग होने लगा है। पिछले कुछ समय में हिंदी के वेब पोर्टल अधिक बने हैं तभी से इंटरनेट पर हिंदी ने अपनी छाप छोड़नी प्रारंभ कर दी है जो अब रफ्तार पकड़ चुकी है। समय के  अनेको वेबसाइट रोजाना हिंदी भाषा में बन रहे हैं तथा हिंदी उन सात भारतीय भाषाओं में से एक है जिसका उपयोग वेब यूआरएल बनाने के लिए किया जा सकता है |



हिंदी भाषा की विशेषताएँ और हिंदी भाषा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें :-


1. संविधान सभा ने हिंदी भाषा को आध‍िकारिक भाषा के रूप में 14 सितंबर 1949 को चुना था इसी वजह से 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है |


2. लगभग 500 मिलियन लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं | 


3. क्या आपको मालुम हैं, भारत और अन्य देशों में भी लोग हिंदी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। कनाडा,  फ़िजी, मॉरिशस, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिनाड एवं टोबैगो, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात की जनता भी हिन्दी बोलती है |


4. क्या आपको मालुम हैं, दुनिया का कोई भी देश भारत की भाषाई विविधता की बराबरी नहीं कर सकता भारत  में 'मातृभाषा' की संख्या,1652 है |


5. विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है |


6. क्या आप जाते हो, चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है |


7. क्या आपको मालुम हैं, हिंदी भाषा की लिपि (देवनागरी) विश्व की सर्वाधिक वैज्ञानिक लिपि है |


8. क्या आपको मालुम हैं, हम जो कुछ भी बोल सकते हैं, वह सब, हिंदी में लिख भी सकते हैं |


9. हिंदी वैसी सात भाषाओं में से एक है जिसका उपयोग वेब एड्रेस बनाने में किया  जाता हैं |


10. आज संयुक्त राज्य अमेरिका के शिक्षा संस्थानों सहित पूरे विश्व के लगभग 150 विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई व सिखाई जाती है |


11. बाजार में हिंदी टाइपराइटर मशीन 1930 में आई थी |


12. 1805 में छपी लल्लू लाल की किताब 'प्रेम सागर' को हिंदी की पहली किताब माना जाता है. इस किताब में भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन है |





13. क्या आप जाते हो, हिंदी की वर्णमाला दुनिया की सर्वाधिक व्यवस्थित वर्णमाला है |


14. हिंदी के शब्दकोश में शब्दों की संख्या 2.5 लाख से भी अधिक है और यह लगातार बढ़ती ही जा रही है |


15. हिंदी भाषा में नए शब्द शामिल होकर हिंदी के अपने हो गये और हिंदी की समृद्धि बढ़ती गई |


“मैं उर्दू में ग़ज़ल कहता हूँ, हिन्दी मुस्कुराती है”


16. हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने का आन्दोलन अहिन्दी भाषियों (महात्मा गांधी, दयानन्द सरस्वती आदि) ने आरम्भ किया | 


17. हिन्दी का सबसे तेज विकास उस दौर में हुआ जब हिन्दी अंग्रेजी-शासन का  चारो तरफ मुखर विरोध कर रही थी |


18. क्या आप जाते हो, हिन्दी भारत में सम्पर्क भाषा का कार्य करती है |


19. संसार की उन्नत भाषाओं में Hindi bhasha सबसे अधिक व्यवस्थित भाषा है |


20. इसमें गूँगे अक्षर (Silent letters) नहीं होते। अतः इसके लेखन और उच्चारण में स्पष्टता है | 


21. 1981 में बिहार ने उर्दू भाषा की जगह हिंदी भाषा को अपने कार्यालयों में जगह दी, इसी के साथ बिहार हिंदी को अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया |


22. हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है, क्योंकि भारत के संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था |


23. हिन्दी पत्रकारिता का आरम्भ भारत के उन क्षेत्रों से हुआ जो हिन्दी-भाषी नहीं थे/हैं (कोलकाता, लाहौर आदि।)


24. अंग्रेजी में सबको ( बड़ो को ) you बोलकर ही संबोधित करते हैं जब कि हिंदी में तुम और आप है जैसे सम्मानित शब्दों का प्रयोग किया जाता हैं  जिन से आप किसी को अधिक सम्मान दे सकते हैं |


25. सोशल मीडिया में हिंदी का प्रयोग करने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। फेसबुक (Facebook), ट्विटर (Twitter) , वाट्सएप्प आदि में हिंदी भाषा का प्रयोग अधिक  बढ़ा हैं |


यहाँ पर हमनें आपको हिंदी भाषा की विशेषताएँ महत्वपूर्ण बातें की जानकारी उपलब्ध करायी हैं , आपको जानकारी पसन्द आई हैं , तो कमेंट बाक्स के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दे सकते  हैं , हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे हैं |



All Tag: Hindi bhasha ki visheshta, Hindi bhasha ka mahatva, 25 Points About Hindi language

Post a Comment

5 Comments

  1. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  2. बहुत बहुत धन्यवाद सर , मै आपकी daily reader हूँ....आप बहुत अच्छा लिखते हो और सभी पोस्ट में काफी helpful जानकारी देते है ...thank you sir All Subjects Gk Tricks by Abhishek Dubey

    ReplyDelete
  3. Hi dear
    thanks for sharing this premium knownledge free of cost
    THANKS
    DUDE

    ReplyDelete